लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: केदारनाथ हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा | VIDEO

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 15:05 IST

सड़क पर लैंडिंग के दौरान एक वाहन को हल्की टक्कर लगी, लेकिन राहत की बात रही कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे, केवल सह पायलट को मामूली चोटें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देहेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गयाहेलीकॉप्टर में पायलट, सह पायलट और पांच यात्री सवार थेसभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे, केवल सह पायलट को मामूली चोटें आईं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 7 जून 2025 की सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट, सह पायलट और पांच यात्री सवार थे। 

अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फाटा-बड़ासू के पास हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया। सड़क पर लैंडिंग के दौरान एक वाहन को हल्की टक्कर लगी, लेकिन राहत की बात रही कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे, केवल सह पायलट को मामूली चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य की गई। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर को सड़क मार्ग से हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर हेलीकॉप्टर की जांच कराई। 

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने तत्काल घटना की जांच के आदेश दिए और सभी हेली सेवा कंपनियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यूकाडा (UCADA) की सीईओ सोनिका ने बयान जारी कर बताया कि बाकी सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं तय समय पर सामान्य रूप से जारी हैं और यह लैंडिंग पूरी तरह एहतियात के तौर पर की गई थी। कंपनी ने भी आधिकारिक बयान में कहा कि पायलट ने तय मानकों के अनुसार आपातकालीन लैंडिंग की और घटना की पूरी जानकारी डीजीसीए (DGCA) को दे दी गई है। डीजीसीए की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

घटना के बाद कुछ यात्रियों में घबराहट जरूर देखी गई, लेकिन प्रशासन की तत्परता और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों को अन्य हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से गंतव्य तक भेजा गया, जबकि कुछ ने पैदल यात्रा जारी रखने का विकल्प चुना।

टॅग्स :उत्तराखण्डकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए