लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Elections 2022: उत्तराखंड में EVM के साथ हो सकती है छेड़छाड़, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने जताई आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2022 21:14 IST

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की पराजय की स्थिति है, इसलिए ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा, मतपत्र में भी किया जा सकता है बदलावकांग्रेस अपने जिलाध्यक्षों के माध्यम से स्ट्रांग रूम पर रखेगी नजर

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को संपन्न हो चुका है। सत्तारूढ़ दल भाजपा जहां 60 पार सीटों का दावा कर रही है तो वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की संभावना को पुरजोर तरीके से बयान कर रही है। हालांकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे बताएंगे कि इस हिमालयी राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। इस बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ की आशंका जताई है। 

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की पराजय की स्थिति है, इसलिए ईवीएम (EVM) के साथ छेड़छाड़ की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ईवीएम मशीन के साथ मतपत्र को भी बदला जा सकता है।

उन्होंने कहा, यह नई बात नहीं है कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें ऐसे इनपुट मिले हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बदला भी जा सकता है।’ साथ ही बताया कि कांग्रेस ईवीएम पर अपनी नजर बनाए रखेगी। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जिलास्तर पर इसकी व्यवस्था बनाई है। पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी कर दिया है। कांग्रेस का अनुमान है कि उनकी पार्टी 40 से 45 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी।

मालूम हो कि इस बार राज्य के विधानसभा चुनाव में 65.37 फीसदी मतदान हुआ था। कुल वोटिंग की संख्या में 62.60 फीसदी पुरुष, तो 67.20 फीसदी महिला मतदाओं ने वोटिंग की। पिछले चुनाव साल 20217 में 65.55 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस वोट प्रतिशत पर भाजपा 70 विधानसभा सीटों में से 57 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करने में कामयाब रही थी। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता में काबिज है और पुष्कर सिंह धामी सरकार के मुखिया हैं।

टॅग्स :हरीश रावतउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप