लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election 2022: भाजपा-कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर मचा है घमासान, विद्रोही मैदान में उतरने को तैयार

By शीलेष शर्मा | Updated: January 27, 2022 20:49 IST

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के पीछे मंत्री पद की दावेदारी को प्रमुख कारण मना जा रहा है। हरीश रावत जो पहले रामनगर से चुनाव लड़ने वाले थे वे अब लाल कुआँ से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर उपाध्याय बीजेपी में तो धन सिंह रावत हुए कांग्रेस में शामिल टिकट न पाने वाले नेता विद्रोही तेवर अपनाए हुए हैं

नई दिल्ली: उत्तराखंड में सत्ता पाने की होड़ में लगी भाजपा और कांग्रेस के अंदर उम्मीदवारों को लेकर तांडव चल रहा है। जहाँ एक ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को भाजपा ने शामिल किया तो उसके तुरंत बाद कांग्रेस ने टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी को शामिल कर लिया। टिकटों के बटवारे को लेकर असंतुष्टों की एक लम्बी कतार दोनों दलों में विद्रोह पर उतारू हो चुकी है। 

रुद्रपुर से नाराज विधायक ने टिकट न मिल पाने के कारण इस्तीफा देकर निर्दलीय उमीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। जहाँ तक कांग्रेस का प्रश्न है, कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के पीछे मंत्री पद की दावेदारी को प्रमुख कारण मना जा रहा है। हरीश रावत जो पहले रामनगर से चुनाव लड़ने वाले थे वे अब लाल कुआँ से चुनाव मैदान में उतरेंगे क्योंकि रावत अपनी ही पार्टी के बाघी उमीदवार को मनाने कामयाब नहीं हो सके। 

बाघी उम्मीदवारों के कारन पांच स्थानों पर कल देर रात कांग्रेस को अपने उमीदवार बदलने पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने उत्तराखंड के नेताओं को साफ़ निर्देश दिए हैं कि आरोपों से घिरे नेताओं को तत्काल बाहर कर दिया जाए। किशोर उपाध्याय को 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर करने का फैसला राहुल के इन्ही निर्देशों का नतीजा है, क्योंकि पार्टी नेतृत्व को यह जानकारी पहले ही मिल चुकी थी कि किशोर उपाध्याय भाजपा के संपर्क में हैं। 

लैंड्स डाउन सहित गढ़वाल और कुमाऊँ में टिकट न पाने वाले नेता विद्रोही तेवर अपनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि 10 से अधिक सीटों पर कांग्रेस के विद्रोही नेता निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। इन नेताओं का यह भी आरोप है कि बड़े नेताओं के परिवार के सदस्यों को उमीदवार बनाया जा रहा है जबकि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

टॅग्स :उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम