लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किए 4 वादे, कहा- 4 लाख लोगों को रोजगार..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2022 17:41 IST

राहुल गांधी ने कहा, हम 4 लाख लोगों को रोजगार देंगे। हम 500 रुपये से कम का एलपीजी सिलेंडर देंगे। हम यहां 'न्याय' योजना भी लागू करेंगे, जिसमें 5 लाख परिवारों को साल में 40,000 रुपये दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, 4 लाख लोगों को रोजगार देंगेउन्होंने कहा, हम 500 रुपये से कम का एलपीजी सिलेंडर देंगे5 लाख परिवारों को साल में 40,000 रुपये दिए जाएंगे

हरिद्वार: उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तराखंड की जनता से चार वादे किए। कांग्रेस की उत्तराखंडी स्वाभिमान रैली में उन्होंने कहा, हम आपसे 4 वादे कर रहे हैं। हम 4 लाख लोगों को रोजगार देंगे। हम 500 रुपये से कम का एलपीजी सिलेंडर देंगे। हम यहां 'न्याय' योजना भी लागू करेंगे, जिसमें 5 लाख परिवारों को साल में 40,000 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, हम आपके दरवाजे पर चिकित्सा सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा, हमने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में किसानों के लिए ऋण माफी का वादा किया था और हमने वह किया। 

वहीं उधम सिंह नगर के किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने मनमोहन सरकार को गोल्डन पीरियड बताया। उन्होंने कहा, मनमोहन सिहं का समय 'गोल्डन पीरियड' क्यों था। वह गोल्डन पीरियड इसलिए था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच साझेदारी थी। उस समय सरकार के दरवाज़े आपके लिए खुला करते थे, वह बंद नहीं थे।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, उस समय भारत में प्रधानमंत्री था और आज के भारत में राजा है। प्रधानमंत्री सुनता है, उनके दरवाज़े किसान, मज़दूर, छोटे व्यापारियों के खुले थे। 

अपने संबोधन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं। राजा मज़दूर, किसान से बात नहीं करता। राजा ना सुनेगा ना बात करेगा। राजा सिर्फ़ निर्णय लेगा।

हम आपसे 4 वादे कर रहे हैं। हम 4 लाख लोगों को रोजगार देंगे। हम 500 रुपये से कम का एलपीजी सिलेंडर देंगे। हम यहां 'न्याय' योजना भी लागू करेंगे, जिसमें 5 लाख परिवारों को साल में 40,000 रुपये दिए जाएंगे: हरिद्वार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील