लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 1 फरवरी से शुरू होगा भाजपा का मेगा चुनाव अभियान, प्रचार में उतरेंगे पार्टी के ये बड़े दिग्गज

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2022 17:43 IST

भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि बीजेपी 1 फरवरी को उत्तराखंड में अपना मेगा चुनाव अभियान शुरू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसभी निर्वाचन क्षेत्रों में 10-15 स्थानों पर एलईडी टीवी पर होगा भाषण का लाइव टेलीकॉस्टकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे प्रचार

नई दिल्ली: उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर भाजपा का प्रचार अभियान 1 फरवरी से शुरू होगा। पार्टी के प्रचार के लिए हिमालयी राज्य में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कई बड़े नेता मैदान में उतरेंगे।

भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि बीजेपी 1 फरवरी को उत्तराखंड में अपना मेगा चुनाव अभियान शुरू करेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर उस दिन 500 लोगों की रैलियों को संबोधित करेंगे।

अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा करेंगे चुनाव प्रचार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 10-15 स्थानों पर एलईडी टीवी लगाए जाएंगे ताकि लोग नेताओं का संबोधन सुन सकें। उन्होंने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राज्य में प्रचार करेंगे।

प्रचार के लिए पीएम मोदी भी उतर सकते हैं मैदान में

जोशी ने कहा, हमने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। इसके लिए वह सहमत हो गए हैं, लेकिन चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार इस पर अंतिम रूप दिया जाएगा, जो कल जारी होने की उम्मीद है।

राज्य में 14 फरवरी को होगा मतदान

आपको बता दें कि वर्तमान में पार्टी प्रचार के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन कर रही हैं। कोविड प्रोटोकॉल के चलते पार्टियों को सभा करने की इजाजत नहीं है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। वर्तमान में राज्य में बीजेपी की सरकार है, जिसका नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं।   

टॅग्स :BJPuttarakhand assembly election 2022जेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?