लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड रक्षा अभियान की ओवैसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: December 30, 2021 14:47 IST

Open in App

देहरादून, 30 दिसंबर उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक दर्शन भारती ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कथित तौर पर हिंदू धर्म के खिलाफ लोगों को भड़काने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली धमकी देने के लिए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जन्मेजय खंडूरी को शिकायत की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को बुधवार को सौंपे गए एक पत्र में भारती ने हैदराबाद के सांसद पर लोगों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काने और उसे मानने वालों को धमकाने का आरोप लगाया।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ उन्होंने (ओवैसी) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली धमकी दी है और उनकी जान को खतरे में डाला है।’’

भारती ने उस वीडियो क्लिप का उल्लेख किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष ओवैसी कथित तौर पर यह कहते सुने गए कि जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और अपने मठ या कहीं और होंगे... तो उन्हें कौन बचाएगा।

भारती ने कहा कि एआईएमआईएम के नेता देश में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा हैं। ओवैसी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उत्तराखंड रक्षा अभियान वही संगठन है जिसने वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्माताओं के खिलाफ भी शिकायत की थी और दारुल उलूम देवबंद के उन दावों पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, जिसमें बद्रीनाथ को बदरुद्दीन की मजार बताया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए