लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: 9 महीने के शिशु में कोरोना वायरस की पुष्टि, पिता तबलीगी जमात का सदस्य

By भाषा | Updated: April 18, 2020 16:07 IST

उत्तराखंड के अलावा देश भर के विभिन्न हिस्सों में तबलीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 40 मामलों की पुष्टि हुई है. तबलीगी जमात के सदस्य का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के ताजा मामलों में नौ महीने का एक नवजात शिशु भी शामिल है जो अपने पिता के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुआ। शिशु का पिता तबलीगी जमात के जलसे से वापस आया था । अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कार्यक्रम कहां हुआ था या शिशु के पिता में संक्रमण की पुष्टि कब हुई।

शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आये तीन नए मामलों में यह शिशु भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सामने आए ताजा मामलों के बाद राज्य में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। शिशु को देहरादून के जखन क्षेत्र में एक स्कूल में आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। प्रवक्ता के अनुसार शिशु का पिता तबलीगी जमात के उन दस सदस्यों में से एक है जिनका देहरादून में कोविड-19 का उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हालांकि शिशु की मां में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। शिशु के अलावा शुक्रवार को जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें सैन्य अस्पताल में तैनात एक महिला अधिकारी और नैनीताल जिले में तबलीगी जमात का एक सदस्य शामिल है। महिला अधिकारी हाल ही में लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी थी। प्रवक्ता ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि महिला अधिकारी को किसके संपर्क में आने से संक्रमण हुआ। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के सदस्य का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाउत्तराखण्डसीओवीआईडी-19 इंडियातबलीगी जमातनिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील