लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड CM ने 2021 महाकुंभ के लिए केंद्र से मांगे 5,000 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 16, 2019 03:30 IST

Open in App

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में 2021 के महाकुंभ के आयोजन को लेकर 5,000 करोड़ रुपये के अनुदान की शनिवार को मांग की।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नयी दिल्ली में मुलाकात करने के दौरान रावत ने कहा कि महाकुंभ में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है और इस कार्यक्रम के लिए ढांचागत एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 5,000 करोड़ रुपये के एक बार के अनुदान की जरूरत है।

मुख्यमंत्री के हवाले से विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए एक बार का अनुदान जल्द स्वीकृत किया जाना चाहिए ताकि अस्थायी एवं स्थायी प्रकृति के काम 2020 की निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जा सकें। विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को इस विशाल कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। 

टॅग्स :त्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील