लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार से 'छड़ी' यात्रा को किया रवाना, हिंदू धर्म को बढ़ावा देने के लिए उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: October 12, 2019 23:24 IST

उत्तराखंडः अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माया देवी मंदिर से यात्रा को रवाना किया। यात्रा में शामिल 13 अखाड़ों के साधु-संतों ने विशेष पूजा और अनुष्ठान किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को हरिद्वार से ‘छड़ी यात्रा’ को रवाना किया।हिंदू धर्म को बढ़ावा देने के लिए आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा शुरू की गई प्रथा को पुनर्जीवित किया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को हरिद्वार से ‘छड़ी यात्रा’ को रवाना किया। हिंदू धर्म को बढ़ावा देने के लिए आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा शुरू की गई प्रथा को पुनर्जीवित किया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने अपने हाथ में पवित्र छड़ी थामी हुई थी।यह यात्रा बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के चार धाम की यात्रा करके हरिद्वार में खत्म होगी। गिरि ने बताया कि पवित्र छड़ी यमुनोत्री और गंगोत्री होते हुए केदारनाथ तथा बद्रीनाथ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ से इसे कुमाऊं क्षेत्र के बड़े तीर्थ स्थल में ले जाया जाएगा और इसके बाद इसे जून अखाड़ा में लाया जाएगा और माया देवी मंदिर में स्थापित किया जाएगा।यात्रा करीब एक महीना चलेगी। इससे पहले पवित्र छड़ी को बागेश्वर से हिमालय क्षेत्र के पवित्र मंदिरों में ले जाया जाता था। साल 2021 में हरिद्वार में कुंभ होने के मद्देनजर पवित्र छड़ी को चार धाम ले जाने की प्रथा को शुरू किया गया है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि रावत ने माया देवी मंदिर से यात्रा को रवाना किया। यात्रा में शामिल 13 अखाड़ों के साधु-संतों ने विशेष पूजा और अनुष्ठान किया। यह यात्रा ब्रिटिश काल में बंद कर दी गई थी। 

टॅग्स :त्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब