लाइव न्यूज़ :

देश में अव्वल नंदप्रयाग नगर पंचायत, सबसे स्वच्छ, पहला स्थान, हिमानी बैष्णव ने कहा-गौरव की बात

By भाषा | Updated: August 18, 2020 15:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अगस्त को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजों की घोषणा करेंगे। उत्तराखंड के चमोली जिले की नंदप्रयाग नगर पंचायत को नागरिक फीडबैक श्रेणी में पूरे देश में पहला स्थान मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे12 श्रेणियों में शहरी निकायों का स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया था जिसमें नंदप्रयाग नगर पंचायत को नागरिक फीडबैक श्रेणी में पूरे देश में पहला स्थान मिला।पंचायत के पदाधिकारियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे और नन्दप्रयाग नंगर पंचायत को यह सम्मान देहरादून में राज्य सचिवालय में मिलेगा।देश के 4000 से अधिक नगर निकायों में नंदप्रयाग नगर पंचायत को नागरिक फीडबैक श्रेणी में पहला स्थान मिलना हमारे छोटे से नगर के लिए गौरव की बात है।

गोपेश्वरः देश में 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड के चमोली जिले की नंदप्रयाग नगर पंचायत को नागरिक फीडबैक श्रेणी में पूरे देश में पहला स्थान मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से पंचायत को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के तहत पूरे देश में इस साल 12 श्रेणियों में शहरी निकायों का स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया था जिसमें नंदप्रयाग नगर पंचायत को नागरिक फीडबैक श्रेणी में पूरे देश में पहला स्थान मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से पंचायत के पदाधिकारियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे और नन्दप्रयाग नंगर पंचायत को यह सम्मान देहरादून में राज्य सचिवालय में मिलेगा। नंदप्रयाग नगर पंचायत की अध्यक्ष डा. हिमानी बैष्णव ने बताया कि देश के 4000 से अधिक नगर निकायों में नंदप्रयाग नगर पंचायत को नागरिक फीडबैक श्रेणी में पहला स्थान मिलना हमारे छोटे से नगर के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने इस पुरस्कार को नगर पंचायत और स्थानीय नागरिकों के समन्वित प्रयासों का प्रतिफल बताते हुए कहा कि नंदप्रयाग नगर क्षेत्र में कही भी कूड़ा डंप नहीं किया जाता है और घर-घर से कूड़ा संग्रह की व्यवस्था की गई है। हिमानी ने कहा कि जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग करने तथा उसके उपयोग का तंत्र विकसित किया गया है।

जैविक कूड़े से खाद बनायी जाती है जबकि अजैविक कूड़े का भण्डारण कर उसे बेचने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा बताया कि जैविक और अजैविक कूड़े के बारे में नागरिकों में चेतना का स्तर विकसित किया गया है और हर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का सुफल मिला हैं। दो नदियों के संगम पर स्थित नगर पंचायत में नदी और संगम की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य भी चलाया जा रहा है ।

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए