लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः गहरी खाई खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पांच लोगों की मौत और 21 घायल

By भाषा | Updated: September 6, 2018 20:44 IST

र्घटना भतरौंजखान से चार किलोमीटर आगे भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सौगाड गदेरा के पास उस समय हुई जब बस अचानक सड़क से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।

Open in App

देहरादून, छह सितंबरः उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यात्रियों से भरी एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 21 अन्य घायल हो गये। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना भतरौंजखान से चार किलोमीटर आगे भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सौगाड गदेरा के पास उस समय हुई जब बस अचानक सड़क से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव और राहत कार्य चलाया। दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। खाई से निकाले गये 21 घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दुःख की घड़ी में मृतकों के परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करते हुए अधिकारियों को उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील