लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! रामनगर में उफनती नदी में बह गई पर्यटकों से भरी कार, 9 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2022 09:44 IST

रामनगर में शुक्रवार को पंजाब के 9 पर्यटकों की एक हादसे में मौत हो गई। सभी एक कार में सवार थे और यह गाड़ी कॉर्बेट नेशनल पार्क की ओर जा रही थी।

Open in App

देहरादून: उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया जब यहां ढेला नदी में कार के बह जाने से कम से कम 9 पर्यटकों की मौत हो गई। इन लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। वहीं हादसे में एक लड़की को बचा लिया गया। सभी पर्यटक पंजाब से थे।

सामने आई जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बाद ढेला नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था। यह पानी पुल के ऊपर तक चढ़ गया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे पर्यटकों की कार ने पुल पार करने की कोशिश की। हालांकि कार के पुल के बीच जाने के बाद वह फंस गई और नदी की तेज धार के साथ बह गई।

बताया जा रहा है कि 11 लोग आर्टिगा गाड़ी से उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों पर घूमने निकले थे। इसी दौरान सुबह 5 बजे इनकी गाड़ी रामनगर के ढेली नदी के पास पहुंची। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी बढ़ा दी और तेज रफ्तार से पुल पार करने की कोशिश की। हालांकि धार इतनी तेज थी कि वह कार को बहा ले गई।

हादसे के बाद अन्य राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तेजी से बचाव कार्य शुरू किया गया। 9 लोगों के शव घटनास्थल से कुछ दूरी से मिले।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील