लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : बच्ची से बलात्कार करने के दोषी युवक को 12 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 12:02 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 26 फरवरी जिले की एक पॉक्सो अदालत ने सात साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी युवक को बृहस्पतिवार को 12 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया।

जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो अक्टूबर 2015 की शाम करीब पांच बजे बच्ची शौच के लिए खेत गयी थी, तभी वहां पहले से मौजूद गांव के ही युवक दिनेश कुमार ने उससे बलात्कार किया।’’

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई थी।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश अनुभव द्विवेदी ने आरोपी दिनेश कुमार को बच्ची से बलात्कार का दोषी करार देते हुए उसे 12 साल कैद की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जुर्माना नहीं अदा करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए