लाइव न्यूज़ :

भारत को पांच हजार अरब डालर डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश की होगी बड़ी भूमिका: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: July 28, 2019 14:32 IST

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत को 5000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को 5000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी।योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने इस वर्ष निर्यात में अब तक की सबसे अधिक 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

लखनऊ, 28 जुलाईः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत को 5000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। योगी ने यहां ‘दूसरी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में कहा, ''देश को 5000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने तथा दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी।''

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने इस वर्ष निर्यात में अब तक की सबसे अधिक 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा, ''65, 000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश के तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।'' इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में बीते दो-तीन वर्ष में कानून व्यवस्था में सुधार आया है और देखते ही देखते सबका विश्वास यहां की कानून व्यवस्था पर हो रहा है।''

उन्होंने कहा कि संगठित अपराध को समाप्त करने का जो काम यहां उत्तर प्रदेश में हुआ है, उसी का फल है कि इतना बड़ा निवेश आया है । औद्योगिक निवेश के दूसरे चरण ‘दूसरी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया।

इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्रीद्वय दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य, देश के नामी उद्योगपति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप