लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सांसद से परेशान ग्राम प्रधान ने इस्लाम अपनाने की धमकी, बढ़ा विवाद, जानें क्या है पूरा मामला?

By भाषा | Updated: August 29, 2020 13:44 IST

आरोप लगाया कि पड़ोस के हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर 2015 में ग्राम प्रधान पद के लिये हुये चुनाव में हार गयी थीं, उसके बाद से ही सांसद आजाद से नाराज चल रहे हैं । आजाद ने आरोप लगाया कि दिलेर 2019 में जब संसद के लिए निर्वाचित हुए तो उन्होंने उनका (आजाद का) उत्पीड़न शुरू कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद सदस्य द्वारा कथित उत्पीड़न किये जाने का आरोप मढ़ते हुए एक ग्राम प्रधान ने इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दी है । आजाद ने पत्र में मानसिक उत्पीड़न के विरोध में परिवार सहित इस्लाम अपनाने की अनुमति मांगी है।

अलीगढ: संसद सदस्य द्वारा कथित उत्पीड़न किये जाने का आरोप मढ़ते हुए एक ग्राम प्रधान ने इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दी है । दौरउ चांदपुर गांव के प्रधान अशोक आजाद ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को एक पत्र देकर विवाद खड़ा कर दिया । आजाद ने पत्र में मानसिक उत्पीड़न के विरोध में परिवार सहित इस्लाम अपनाने की अनुमति मांगी है।

पत्र में आजाद ने आरोप लगाया कि पड़ोस के हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर 2015 में ग्राम प्रधान पद के लिये हुये चुनाव में हार गयी थीं, उसके बाद से ही सांसद आजाद से नाराज चल रहे हैं । आजाद ने आरोप लगाया कि दिलेर 2019 में जब संसद के लिए निर्वाचित हुए तो उन्होंने उनका (आजाद का) उत्पीड़न शुरू कर दिया ।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ महीने पहले उनके मकान को यह कहकर ढहा दिया गया कि वह ग्राम पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि पर बना था । आजाद ने अपने आरोप में कहा कि उस भूखंड को लेकर एक मामला अदालत में विचाराधीन है लेकिन सांसद ने उनके मकान को ढहाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया ।

दिलेर ने हालांकि इन आरोपों से यह कहते हुए साफ इंकार किया कि उनकी पत्नी प्रधान के पद के लिए चुनाव नहीं लड़ी थीं और किसी झगडे का प्रश्न ही नहीं उठता है । उन्होंने कहा कि गांव वालों ने जब जिला प्रशासन के संज्ञान में यह बात लायी कि जिस भूखंड पर मकान है, उसे प्रधान ने अवैध रूप से कब्जा किया है, तो उसके बाद प्रधान के मकान को ढहाया गया ।

इस भूखंड पर अब एक सार्वजनिक मैरिज हाल का निर्माण किया जा रहा है । जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह से जब इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने पुष्टि की कि प्रधान का पत्र मिला है लेकिन इस बात से साफ इंकार किया कि प्रधान के मकान को किसी दुर्भावना के तहत ढहाया गया है । सिंह ने कहा कि प्रधान ने भूखंड पर अवैध कब्जा कर रखा था और दस्तावेजों की भलीभांति जांच—पड़ताल के बाद ही उसे ढहाया गया है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप