लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल के खिलाफ हत्या केस में आज आएगा फैसला, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

By अंजली चौहान | Updated: April 29, 2023 13:01 IST

मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी के खिलाफ आज गाजीपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में हत्या और अपहरण के मामले में फैसला सुनाया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी पर भाजपा विधायक की हत्या केस में आज फैसला होगाअफजाल को अगर कोर्ट से सजा मिलेगी तो उसकी संसद सदस्यता रद्द हो जाएगीदोनों भाईयों पर साल 2007 में मुकदमा दर्ज हुआ था

गाजीपुर: गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी और उसके बड़े भाई अफजाल अंसारी के खिलाफ गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में फैसला सुनाया जाना है।

अफजाल अंसारी पर हत्या और अपहरण का मामला दर्ज है जिस पर आज फैसला आ सकता है। फैसले से पहले अदालत परिसर और आस-पास सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।

गौरतलब है कि इस केस में करीब 15 साल बाद शनिवार को फैसला सुनाया जाना है जिसके कारण सबकी निगाहें इसी पर टिकी हुई है। 

बसपा सांसद अफजाल अंसारी और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस चल रहा है। उच्च सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी एमएलए कोर्ट दुर्गेश कुमार की कोर्ट में इस मामले में बहस एक अप्रैल को ही पूरी हो चुकी थी।

गौरतलब है कि अगर इस मामले में अफजाल अंसारी को दो साल से अधिक की सजा होती है तो उनकी संसद सदस्यता चली जाएगी। 

दरअसल, गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है।

वहीं, उसके भाई अफजाल पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। दोनों भाईयों के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में 2007 में दर्ज हुआ था।

इससे पहले इसी साल जनवरी में पुलिस ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ साल 2001 की उसरी चट्टी गैंगवार की घटना के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया था। अंसारी के खिलाफ गाजीपुर के पीएस मोहम्मदाबाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार, बांदा जेल में बंद मुख्तार को कोर्ट में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा जबकी उसका भाई कोर्ट पहुंच चुका है। अब से कुछ ही देर में मामले में फैसला आ सकता है।

फैसले के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल को इलाके में तैनात कर दिया गया है। मामले में इससे पहले 15 अप्रैल को फैसला आने वाला था लेकिन उसे टाल दिया गया। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीबीएसपीगाजीपुरकोर्टउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष