लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : कुएं का प्रदूषित पानी पीने से दो दर्जन लोग बीमार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:25 IST

Open in App

जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित रूप से कुएं का प्रदूषित पानी पीने से दो दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का प्राथमिक उपचार किया और दो बच्चों सहित पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा है। कौशांबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमल चंद्र राय ने बताया कि सोमवार 23 अगस्त को सूचना मिली थी कि सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कोखराज थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के एक मोहल्ले के लोगों को कथित रूप से कुएं का प्रदूषित पानी पीने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है। सूचना पाकर डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची और लोगों का तत्काल उपचार किया। बीमार लोगों में से दो बच्चों सहित पांच लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नियामतपुर गांव के उस मोहल्ले में पीने के पानी का एकमात्र साधन वही कुआं है, जिसका कथित रूप से प्रदूषित पानी पीकर लोग बीमार हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुएं में ब्लीचिंग पाउडर तथा गांव की नालियों में ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कुएं के पानी की स्थिति ठीक होने तक लोगों के लिए टैंकर के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील