लाइव न्यूज़ :

बारात से आए थे, सोकर नहीं उठे तो मच गया हड़कंप, 13 महिलाओं और दो बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 3, 2021 08:54 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार सुबह बारात के लौट आने के बाद तक जब घर में से कोई भी सोकर नहीं उठा तो बारातियों में हड़कंप मच गया।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा में बारात से लौटकर नहीं उठने से मच गया हड़कंप। दो बच्चों और 13 महिलाओं को अस्पताल में कराया भर्ती। डॉक्टरों के अनुसार यह फूड पॉयजनिंग का मामला हो सकता है। 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार सुबह बारात के लौट आने के बाद तक जब घर में से कोई भी सोकर नहीं उठा तो बारातियों में हड़कंप मच गया। घर में 13 महिलाएं और दो बच्चे बेहोश पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि लगता है वे सभी खाद्य विषाक्तता के शिकार हो गए थे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 

रिफाइनरी थाना प्रभारी लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि भाहई गांव में बृहस्पतिवार को रतन सिंह के पुत्र ईदल सिंह की बारात राजस्थान गई थी। बारात के प्रस्थान के बाद रात को घर पर रुकी सभी महिलाओं और बच्चों ने खाना खाया और उसके बाद सो गए। भाटी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बारात वापस लौट आई लेकिन उनमें से कोई भी सोकर नहीं उठा। उन्हें लगा कि किसी ने उन सभी को बेहोश कर वारदात को अंजाम दे दिया है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस ने दो बच्चों एवं 13 महिलाओं को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बारात के जाने के बाद सभी महिलाओं ने खाना खाया था और वे खाद्य विषाक्ततता की शिकार हो गयीं। उनके साथ मौजूद दो बच्चे भी शिकार हो गए। 

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार अब सभी खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज जारी है। खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. गौरी शंकर ने पूड़ी और सब्जी के दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के बाद कहा कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही सही प्रकार से बताया जा सकता है कि उनकी बेहोश का वास्तविक कारण क्या था। वैसे, प्रथमदृष्टया यह खाद्य विषाक्ततता का ही मामला लगता है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर