लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर में तालाब में डूबने से मां-बेटी सहित तीन की मौत, बच्चियों को बचाने गई मां भी डूबी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 10, 2021 21:48 IST

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के परसपुर गांव में तालाब में डूबन से एक मां और बेटी सहित तीन तीन लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देतालाब में डूबन से एक मां और बेटी सहित तीन तीन लोगों की मौत हो गई। कलावती अपनी बेटी रूसा और पड़ोस की रहने वाली कुसुम के साथ धान की रोपाई करने गई थी। रूसा और कुसुम जब डूबने लगी तो कलावती उन्हें बचाने के लिए गई थी। 

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के परसपुर गांव में तालाब में डूबन से एक मां और बेटी सहित तीन तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को परसपुर गांव में कलावती (45) अपनी बेटी रूसा (10) और पड़ोस की रहने वाली कुसुम (12) के साथ खेत मे धान की रोपाई करने गई थी। 

उन्होंने बताया कि गर्मी लगने से रूसा और कुसुम बगल के तालाब में नहाने लगी और तभी अचानक दोनों गहरे पानी मे चली गईं। इसी दौरान वे जब डूबने लगी तो और शोर सुनकर कलावती बचाने दौड़ी। 

बेटी को बचाने के लिए वह भी गहरे पानी मे चली गई। जिससे तीनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि तीनों शवों को निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। 

एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने के लिए नदी में उतरे चार परिवारों के साथ बड़ा हादसा पेश आया था। इन परिवारों के 15 लोग तेज धारा की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते डूबने से छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं परिवार के तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया था। परिवार आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर का रहने वाले थे और सभी लोग शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंचे थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू