लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट 2.0: उत्तर प्रदेश के इन सांसदों का दावा मजबूत, मिल सकती है मंत्रिपरिषद में जगह

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 30, 2019 14:41 IST

तमाम सियासी समीकरणों को ध्वस्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में धमाकेदार जीत दर्ज की है। इन दिग्गज नेताओं के मोदी कैबिनेट में शामिल होने का दावा मजबूत है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।वरुण गांधी या मेनका गांधी में से किसी एक को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गुरुवार की शाम को नरेंद्र मोदी सरकार के भव्य शपथग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी के साथ संभावित मंत्रिमंडल के चेहरों पर कयास लगाए जा रहे हैं। पीएम मोदी के संभावित मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से दस नेता शामिल हो सकते हैं। इसमें राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य सांसदों को इसबार मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश से इन नेताओं का दावा मजबूत

लखनऊ लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले राजनाथ सिंह एकबार फिर मंत्रि मंडल में शामिल हो सकते हैं। अमेठी संसदीय सीट से राहुल गांधी को मात देने वाली स्मृति ईरानी को इसबार मोदी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा गाजियाबाद सीट से दोबारा संसद चुने गए पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह भी मंत्री बन सकते हैं।

वरुण गांधी या मेनका गांधी में से किसी एक को मंत्री पद मिल सकता है। इसके अलावा गाजीपुर से चुनाव हार चुके मनोज सिन्हा को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। कैबिनेट मंत्री के लिए संतोष गंगवार के नाम की भी चर्चा है। अपना दल की अनुप्रिया पटेल को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है।

नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले शाम 4.30 बजे अपने उन नये मंत्रियों से मिलेंगे, जिन्हें उनके साथ शपथ लेना है। पीएम मोदी अपने नये मंत्रियों से ये मुलाकात प्रधानमंत्री आवास ( लोक कल्याण मार्ग) पर करेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस समय कर मंत्रियों के नाम पर तस्वीर साफ हो सकती है।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट