लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: गोंडा में आपसी विवाद में मंदिर के पुजारी को मारी गोली, हालत गंभीर

By स्वाति सिंह | Updated: October 11, 2020 10:10 IST

इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा स्थित मंदिर के पुजारी सम्राट दास का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार की रात करीब दो बजे पहुंचे चार लोगों ने पुजारी को गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

Open in App
ठळक मुद्देराम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार की रात लगभग दो बजे गोली मार दी गईघायल को लखनऊ रेफर किया गया है।

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार की रात लगभग दो बजे गोली मार दी गई। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली आपसी विवाद में मारी गई। 

रिपोर्ट्स की मानें तो इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा स्थित मंदिर के पुजारी सम्राट दास का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार की रात करीब दो बजे पहुंचे चार लोगों ने पुजारी को गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिनके ऊपर आरोप है, उनसे पूर्व में भी पुजारी से विवाद हो चुका है। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले राजस्थान के गांव बूकना थाना सरपोटा जिला करौली के राधा गोपाल मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को दबंगों ने दो दिन पहले जिंदा जला दिया था। घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं कार्रवाई जारी है। 

पुलिस अधीक्षक करौली, मृदुल कच्छावा ने बताया कि ग्राम बूकना थाना सपोटरा में जमीनी विवाद में आग से झुलसे पुजारी के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कैलाश पुत्र काडू मीना निवासी बूकना थाना सपोटरा जिला करौली को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोंडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप