लाइव न्यूज़ :

UP Road Accident: बहराइच में दिल दहला देने वाली घटना, तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 30 KM तक घसीटता रहा युवक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 09:16 IST

UP Road Accident:जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ‘‘बाइक से गाड़ी टकराने की बात संज्ञान में आई है। नायब तहसीलदार के अनुसार उनको घटना की जानकारी नहीं हुई। मामले में नायब तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति की गयी है।’’ 

Open in App

UP Road Accident:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा के तहसीलदार की सरकारी गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और शव को कथित तौर पर 30 किलोमीटर तक घसीटा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार हलदार (35) के रूप में हुई है, जो पयागपुर का रहने वाला था। वह अपनी भतीजी को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था, तभी बृहस्पतिवार शाम नानपारा-बहराइच मार्ग पर यह दुर्घटना हुई।

युवक का शव गाड़ी में फंस गया और काफी दूरी तक घसीटता हुआ नानपारा तहसील पहुंचा। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गाड़ी में बैठे नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी के निलंबन की सिफारिश की है। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर सरकारी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने 'पीटीआई-भाषा' बताया, ‘‘मृतक नरेंद्र हलदार तथा तहसीलदार के वाहन चालक मेराज अहमद के मोबाइल सीडीआर के जरिए उनके लोकेशन ट्रैक किए गये तो इस बात की पुष्टि हो गयी कि शव को 30 किलोमीटर घसीट कर नानपारा ले जाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये घोर लापरवाही है, इतना भारी शव 30 किलोमीटर तक वाहन में फंसा रहा और किसी को पता ना लगा हो, यह कैसे संभव है? हो सकता है डर के कारण गाड़ी ना रोकी गयी हो।’’

एसपी ने बताया कि वाहन चालक मेराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच हेतु दुर्घटनास्थल के निकट व 30 किलोमीटर रूट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ‘‘बाइक से गाड़ी टकराने की बात संज्ञान में आई है। नायब तहसीलदार के अनुसार उनको घटना की जानकारी नहीं हुई। मामले में नायब तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति की गयी है।’’ 

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप