लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव; कोच के शीशे टूटे, बाराबंकी में घटना को दिया गया अंजाम

By अंजली चौहान | Updated: August 7, 2023 09:25 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए, जिससे कोच की खिड़की टूट गई।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत ट्रेन पर किया गया पथराव बाराबंकी में की गई पत्थरबाजी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

बाराबंकी: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक बार फिर हमला हुआ है। इस बार उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आरोपियों ने ट्रेन को अपना निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर पथराव किया गया जिससे कोच के शीशे टूट गए।

वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी कि बाराबंकी में ट्रेन पर पथराव किया गया। घटना रविवार की है जब बाराबंकी के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास पथराव किया गया। 

गौरतलब है कि सुबह 9:25 के आस-पास पत्थरबाजों ने पथराव किया जिसके बाद सुबह 10:40 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंची। 

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एस्कॉर्ट टीम ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। बाराबंकी की रेलवे पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

रेलवे स्टेशन शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हादसा 

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ बाराबंकी के इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि गोरखपुर से चलकर लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन जा रही थी।

सुबह करीब 9 बजे ही वह बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान सूचना मिली की गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत पर पथराव किया गया है। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरएफपी इंस्पेक्टर को घटनास्थल पर कोई उपद्रवी तत्व या गवाह नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर यात्रियों की जान खतरे में डालने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि यह वंदे भारत ट्रेन के साथ दूसरा हादसा है इससे पहले पिछले महीने अयोध्या में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। इस के अलावा देश के कई राज्यों से वंदे भारत पर पथराव की अलग-अलग खबरे सामने आती रहती है।

टॅग्स :Vande Bharat Expressउत्तर प्रदेशभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार