लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः शिवपाल के बाद सीएम योगी से मिले सपा महासचिव राम गोपाल यादव, समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट

By भाषा | Updated: August 1, 2022 22:40 IST

उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य राम गोपाल यादव (76) सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा हैं और दोनों के बीच मधुर संबंध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है।बैठक में क्या बातचीत हुई,इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।समाजवादी पार्टी से कथित तौर पर नाराज शिवपाल सिंह यादव भी मिल चुके हैं।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने सोमवार को एक आश्चर्यजनक राजनीतिक घटनाक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने पुष्टि की कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है।

यहां मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पांच कालीदास मार्ग स्थित आवास पर उनके बीच यह मुलाकात हुई। राज्‍यसभा सदस्‍य राम गोपाल यादव (76) समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा हैं और दोनों के बीच मधुर संबंध हैं।

बाद में समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ में मुलाक़ात की। प्रदेशभर में पिछड़ों और मुसलमानों पर एकतरफा फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनके उत्पीड़न के संदर्भ में की बात। फर्जी मुकदमों को वापस ले सरकार।''

समाजवादी पार्टी से कथित तौर पर नाराज शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का ट्विटर पर अनुसरण (फॉलो) करना शुरू कर दिया था, जिससे उनके भाजपा के करीब आने की अटकलों को और बल मिला है।

 राजनीतिक हलकों में इस नये कदम (सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं का अनुसरण) को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी -लोहिया (पीएसपीएल) के प्रमुख शिवपाल यादव के सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को छोड़कर भाजपा में जाने की दिशा में एक और कदम के रूप में देखा जा रहा है।

सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में तनाव की खबरों के बीच शिवपाल यादव द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई मुलाकात के बाद अटकलों को बल मिला था। शिवपाल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख हैं, लेकिन उन्होंने सपा के साइकिल चिह्न पर हाल ही में संपन्न विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

विधानसभा में ऐसी अटकले लगायी जा रही हैं कि "चाचा-भतीजा" के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। शिवपाल यादव अगर पाला बदलते है तो कई लोगों को आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि कई मौकों पर अखिलेश ने खुद अपने चाचा पर आदित्यनाथ के संपर्क में रहने और भगवा पार्टी के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है। शिवपाल सपा के चुनाव चिह्न पर अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से छठी बार जीते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीशिवपाल यादवयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप