लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2025 11:03 IST

Uttar Pradesh Secondary Education Council: स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने टीसी अपलोड करने में आ रही दिक्कतों को लेकर कहा कि जो बच्चे उनके स्कूल में पहले से पढ़ रहे हैं, उनकी टीसी अपलोड करने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी बोर्ड को भी बात तर्कसंगत लगी।निजी साइबर कैफे का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे विद्यालय से कक्षा नौ और 11 में दाखिला लेते हैं।

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) वेबसाइट पर अपलोड करने के नियमों में ढील दी है। अब केवल दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों की ही टीसी अपलोड करना अनिवार्य होगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, ‘‘स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने टीसी अपलोड करने में आ रही दिक्कतों को लेकर कहा कि जो बच्चे उनके स्कूल में पहले से पढ़ रहे हैं, उनकी टीसी अपलोड करने की जरूरत नहीं है।

इस पर यूपी बोर्ड को भी उनकी बात तर्कसंगत लगी।’’ उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों के कर्मचारियों को साइबर कैफे आदि से टीसी अपलोड कराना पड़ रहा था जिसमें समय और पैसे भी खर्च हो रहे थे इसलिए नियमों में ढील दी गई और अब केवल उन्हीं विद्यार्थियों की टीसी अपलोड करना अनिवार्य है जो किसी दूसरे विद्यालय से कक्षा नौ और 11 में दाखिला लेते हैं।

भगवती सिंह ने कहा कि फर्जी विद्यार्थी कक्षा नौ और 11 में दाखिला ना लेने पाए, यह सुनिश्चित करने के लिए टीसी अपलोड करने का नियम लागू किया गया था। प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने यूपी बोर्ड के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विद्यालय के कर्मचारियों पर अनावश्यक बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया जोखिम भरी थी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर स्कूल के प्रधानाचार्य ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निजी साइबर कैफे का इस्तेमाल करते हैं। 

टॅग्स :यूपी बोर्डउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम