लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मासूम के ऊपर बालू भरा ट्रक पलटा, दबकर मौत

By भाषा | Updated: January 28, 2020 13:20 IST

लखनऊ बाईपास में बस्ती के अंदर एक बालू भरा ट्रक सोमवार को पलट गया, जिसके नीचे दबकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक बालू भरा ट्रक सोमवार को पलट गयानीचे दबकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी है

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर शहर के लखनऊ बाईपास में बस्ती के अंदर एक बालू भरा ट्रक सोमवार को पलट गया, जिसके नीचे दबकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को शहर के लखनऊ बाईपास के पास एक बालू भरा ट्रक बस्ती के अंदर गली में बालू खाली करने जा रहा था।

इसी दौरान दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला आठ साल का आर्यन समीप की दुकान में पेंसिल खरीदने जा रहा था। तभी ट्रक असंतुलित होकर उसके ऊपर पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि करीब तीन घण्टे के प्रयास के बाद क्रेन मशीन से ट्रक को हटाकर बच्चे का शव बाहर निकाला जा सका और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में बच्चे के पिता जयकरन साहू की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो