लाइव न्यूज़ :

बिहार से आगे निकला उत्तर प्रदेश, ई-श्रम पोर्टल पर 8.22 करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण, यहां जानें दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर कौन सा राज्य

By भाषा | Updated: March 5, 2022 19:43 IST

E-shram portal- पश्चिम बंगाल में 2.5 करोड़ श्रमिक, मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ और ओडिशा में 1.3 करोड़ श्रमिक पंजीकृत हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पंजीकृत श्रमिकों की अधिकतम संख्या वाले राज्य के रूप में उभरा है।बिहार को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने 2.8 करोड़ श्रमिकों का पोर्टल पर पंजीकरण किया है। अगस्त 2021 के महीने में 6.66 करोड़ श्रमिकों को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा था।

नोएडाः उत्तर प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र के सबसे अधिक 8.22 करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण केंद्र के ई-श्रम पोर्टल पर किया है जो सभी श्रम प्रधान राज्यों की संख्या से कहीं अधिक है।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि राज्य ने पिछले साल 26 अगस्त को पोर्टल के शुभारंभ के समय केंद्र द्वारा निर्धारित 6.66 करोड़ के लक्ष्य को अकेले ही पार कर लिया है। ई-श्रम पोर्टल पर अपने 8.22 करोड़ श्रमिकों के पंजीकरण के साथ, उत्तर प्रदेश पंजीकृत श्रमिकों की अधिकतम संख्या वाले राज्य के रूप में उभरा है।

यहां तक ​​कि राज्य ने बिहार को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने 2.8 करोड़ श्रमिकों का पोर्टल पर पंजीकरण किया है। पांच मार्च तक पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के राष्ट्रीय आंकड़े से पता चलता है कि बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में 2.5 करोड़ श्रमिक, मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ और ओडिशा में 1.3 करोड़ श्रमिक पंजीकृत हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के श्रम आयुक्त राज शेखर ने कहा, ‘‘असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए, केंद्र ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए अगस्त 2021 के महीने में 6.66 करोड़ श्रमिकों को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा था, जिसे इस साल 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश द्वारा पूरा किया गया।’’

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कानपुर क्षेत्र के संभागीय आयुक्त भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में, उत्तर प्रदेश 8.22 करोड़ श्रमिकों को पंजीकृत करके पूरे देश में पहले स्थान पर है।’’ उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखते हुए और असंगठित श्रमिकों के हित में केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव 7 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में 'ई-श्रम पुरस्कार' समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को उसके प्रयासों के लिए सम्मानित करेंगे।

राज शेखर ने विभाग के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह श्रम विभाग और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है और भविष्य में भी असंगठित श्रमिकों के लिए प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। राष्ट्रीय डेटाबेस के अनुसार, उत्तर प्रदेश में, प्रयागराज जिले ने सबसे अधिक 22 लाख असंगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया, इसके बाद जौनपुर (21 लाख), सीतापुर (20 लाख), बरेली और आजमगढ़ (दोनों 19 लाख) हैं।

इसके अनुसार गोरखपुर ने 18 लाख असंगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया, जबकि लखनऊ और कानपुर नगर दोनों में 15 लाख, वाराणसी और अलीगढ़ दोनों में 14 लाख, मुरादाबाद में 12 लाख, मेरठ में 11 लाख, गाजियाबाद में 9 लाख और गौतम बुद्ध नगर में 5.61 लाख श्रमिकों का पंजीकरण किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिहारमध्य प्रदेशओड़िसाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए