लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: दरोगा की परीक्षा देने आया ‘सॉल्वर गैंग’ का सदस्य निकला पुलिसकर्मी, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:57 IST

Open in App

मेरठ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने ‘सॉल्वर गैंग’ के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राज्य पुलिस में सिपाही पद पर तैनात है और पिछले कुछ महीनों से ड्यूटी से अनुपस्थित था। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मथुरा निवासी आरोपी रविकांत उत्तर प्रदेश में सिपाही पद पर कार्यरत है। आरोपी मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित आईटीएम कॉलेज में किसी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर दरोगा की परीक्षा देने आया था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को पुलिस ने ‘सॉल्वर गैंग’ के आशुतोष मणि त्रिपाठी और साहिर खान को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 17 नवंबर को इमरान और दीपक की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने आरोपी रविकांत को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना जानी पुलिस के अनुसार आईटीएम कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक (एसआई) पद की भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार शाम की पाली में परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिये कॉलेज में प्रवेश पत्र और पहचान पत्र जांच कर प्रवेश दिया जा रहा था। गेट पर जांच के दौरान एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर अध्यापक को शक हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि अध्यापक ने मौके पर मौजूद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के लिये परीक्षार्थी को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे कॉलेज के पास से हिरासत में ले लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए आरोपी रविकांत ने बताया कि वह एक अन्य परीक्षार्थी के नाम पर फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा देने आया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि रविकांत उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर अयोध्या जिला पुलिस लाईन मे तैनात है और पिछले लगभग 10 माह से ड्यूटी से अनुपस्थित था। रविकांत 2019 में राज्य पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्त हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए