लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम पंजाब पहुंची

By भाषा | Updated: April 6, 2021 09:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह अप्रैल पंजाब के रूपनगर जिले की जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मंगलवार को रूपनगर पहुंची। गैंगस्टर से नेता बना अंसारी उत्तर प्रदेश में कई मामलों में वांछित है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे सात वाहनों में उत्तर प्रदेश पुलिस रूपनगर पुलिस लाइन पहुंची।

पुलिस लाइन रूपनगर जेल से करीब चार किलोमीटर दूर है। रंगदारी के एक मामले में अंसारी जनवरी 2019 से इसी जेल में बंद है।

पंजाब के गृह विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर आठ अप्रैल या उससे पहले अंसारी को रूपनगर जेल से हिरासत में लेने के लिए कहा था।

विभाग ने 26 मार्च के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा था। उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में पंजाब सरकार को अंसारी को दो सप्ताह के भीतर रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में भेजने का निर्देश दिया था।

मऊ से बसपा विधायक अंसारी को पंजाब से लाने के लिए आधुनिक हथियारों से लैस पीएसी की एक कंपनी समेत उत्तर प्रदेश पुलिस की 150 सदस्यीय टीम सोमवार सुबह बांदा से चली थी।

शीर्ष अदालत ने 26 मार्च को अपने आदेश में इस बात पर गौर किया था कि अंसारी हत्या के प्रयास, हत्या, धोखाधड़ी और साजिश रचने के मामलों समेत गैंगस्टर कानून के तहत उत्तर प्रदेश में दर्ज अपराध के कई मामलों में कथित रूप से शामिल रहा है और इनमें से 10 मामलों में सुनवाई अलग-अलग चरणों में पहुंच गयी है।

पत्र में पंजाब के गृह विभाग ने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को अंसारी को भेजने के लिए उचित इंतजाम करने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है, ‘‘आठ अप्रैल या उससे पहले अंसारी को रूपनगर जिला जेल से सौंप दिया जायेगा।’’

इसमें यह भी कहा गया है कि अंसारी कुछ बीमारियों से ग्रसित है और जेल से ले जाने की व्यवस्था करने के वक्त इस बात को ध्यान में रखा जाये।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि अंसारी पर प्रदेश और उससे बाहर 52 मामले चल रहे हैं और इनमें से 15 में सुनवाई चल रही है।

बांदा जिला जेल के कार्यवाहक अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने कहा कि अंसारी के लिए बैरक नंबर - 15 में सारे इंतजाम किये गये हें और कोई भी कैदी वहां पहुंच नहीं सकता।

उन्होंने बताया, ‘‘बैरक में जेल के तीन सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?