लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: विकास दुबे के लखनऊ आवास पहुंचे एसीपी दीपक कुमार, कहा- परिजन कानपुर जाना चाहें तो ले जाएंगे

By विनीत कुमार | Updated: July 10, 2020 11:57 IST

विकास दुबे का एनकाउंटर पुलिस ने शुक्रवार सुबह कानपुर लाने के रास्ते में किया। पुलिस के अनुसार विकास ने गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देएसीपी दीपक कुमार ने कहा कि लखनऊ में रह रहे विकास दुबे के परिजन अगर चाहें तो उन्हें कानपुर ले जाया जाएगाविकास दुबे को कानपुर के भौती इलाके में आज सुबह एनकाउंटर में मारा गया

उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद एसीपी दीपक कुमार उसके लखनऊ आवास पर शुक्रवार सुबह पहुचे। एसीपी दीपक कुमार ने मीडिया को साथ ही बताया कि विकास दुबे के परिजन अगर कानपुर जाना चाहते है तो उन्हें ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। विकास दुबे कानपुर के पास भौती इलाके में शुक्रवार सुबह मारा गया। यूपी एसटीएफ टीम उसे गुरुवार को उज्जैन में गिरफ्तार किए जाने के बाद कानपुर ला रही थी। 

पुलिस के अनुसार रास्ते में पुलिस की वो गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास बैठा हुआ था। विकास ने इसके बाद मौका देखकर भागने की भी कोशिश की। विकास ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी छिनी। इसके बाद भागने की कोशिश में जुट गया। हालांकि, पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और सरेंडर करने को भी कहा। इस बीच पुलिस की ओर से चली गोली में विकास मारा गया।

बता दें कि दो तीन जुलाई की दरमियानी रात कानपुर के चौबेपुर इलाके के बिकरू गांव में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए पुलिस दल पर दुबे और उसके साथियों ने गोलियां बरसाई थीं, जिसमें एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। इसके बाद से पुलिस के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ में दुबे के गिरोह के पांच सदस्य मारे गये हैं। 

तीन जुलाई की सुबह ही बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे मारे गये। आठ जुलाई को हमीरपुर के मौदहा में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश और विकास के खास अमर दुबे को मार गिराया था।वहीं नौ जुलाई को कानपुर मुठभेड़ में कार्तिकेय उर्फ प्रभात जबकि इटावा मुठभेड़ में प्रवीण उर्फ बउवा दुबे मारा गया। विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :विकास दुबेउत्तर प्रदेशकानपुरलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप