लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार ने कई शहरों के लिए बनाया विशेष प्लान, इलाहाबाद में कुम्भ संग्रहालय, कोलकाता में नेताजी संग्रहालय की योजना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 14, 2018 08:44 IST

उत्तर प्रदेश की तीन प्रमुख धार्मिक शहरों अयोध्या, गोरखपुर और इलाहाबाद में भी तीन अलग-अलग संग्राहलय बनवाने की सरकार से बात की जा रही है।

Open in App

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार (13 फ़रवरी) को कहा कि उनके मंत्रालय ने दिल्ली और कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित दो संग्रहालय खोलने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने मंत्रालय के बजट आवंटन के बारे में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश की तीन प्रमुख धार्मिक शहरों अयोध्या, गोरखपुर और इलाहाबाद में भी तीन अलग-अलग संग्राहलय बनवाने की सरकार से बात की जा रही है। इलाहाबाद में बनने वाला यह संग्रहालय कुंभ मेले पर आधारित होगा।

केन्द्रीय मंत्री शर्मा ने सम्मेलन में बताया कि वित्त वर्ष 2018 के बजट में संस्कृति मंत्रालय के बजट आवंटन में के आम बजट में संस्कृति मंत्रालय के बजट आवंटन में 3।82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शर्मा ने बताया कि इस बारे में दो दिन पहले ही उनकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक हुई थी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के पिछले दो साल के बजट को शत-प्रतिशत खर्च किया गया और इस साल भी यह पूरा व्यय होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सुभाषचंद्र बोस और आईएनए के बारे में एक संग्रहालय बनाया जाएगा। इसके लिए डीडीए से जमीन के लिए बात की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन इंतेजाम ना होने पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र से भी कुछ जमीन लेने पर विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में भी नेताजी के बारे में एक संग्रहालय बनाया जायेगा।

शर्मा ने कहा कि कोलकाता में भी नेताजी के बारे में एक संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने 490 करोड़ रुपए की योजना कल्चरल मैंपिंग ऑफ इंडिया शुरू की है। इसमें देश के किसी भी हिस्से में रहने वाला कोई भी कलाकार एक केन्द्रीय पोर्टल में अपना पंजीकरण करा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के पुराने किले, कुतुब मीनार, खजुराहो मंदिर समूह, कोणार्क का सूर्य मंदिर, हम्पी मंदिर समूह, तमिलनाडु के महाबलीपुरम, हैदराबाद का गोलकुंडा किला, महाराष्ट्र के अजंता एवं एलोरा की गुफाएं, आगरा के फतेहपुर सीकरी के संरक्षण और वहां पर्यटकों की सुविधाओं के लिए किए गए कामों की जानकारी दी।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?