लाइव न्यूज़ :

हापुड़: गोहत्या के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2018 12:46 IST

खबर के अनुसार कुछ उपद्रवियों ने गोहत्या का आरोप लगाते हुए कासिम नाम के एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

Open in App

हापुड़, 19 जून:  उत्तर प्रदेश में हापुड़ के पिलखुआ में मंगलवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। खबर के अनुसार कुछ उपद्रवियों ने गोहत्या का आरोप लगाते हुए कासिम नाम के एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

खबरों की मानें तो इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 25 लोगों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही इलाके के जिलाधिकारी के निर्देश के बाद गांव में भारी सुरक्षाबल की तैनाती कर दी गई है।

जानें क्या है मामला

खबर के अनुसार कासिम के खेत में एक गाय और उसका बछड़ा घुस गया था, जिसको वह भगा रहा था। इसी दौरान गांव के लोगों ने आकर गोहत्या की अफवाह में कासिम और उसके साथी को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में इलाज के दौरान कासिम की मौत हो गई है और उसका दोस्त अभी गंभीर बताया जा रहा है।

वहीं, इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को अपने कंट्रोल में लेने की कोशिश की गई है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

टॅग्स :हापुड़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?