लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी का बड़ा एक्शन, अब मंत्रियों संग IAS-IPS व उनके परिजनों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 26, 2022 16:45 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर एक्शन लेते हुए एक नया निर्देश जारी किया है। इस नए निर्देश के तहत मंत्रियों के अलावा आईएएस और आईपीएस अफसर के साथ उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसबके द्वारा दिए गए विवरण को ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक भी किया जाएगा।आदेश को जारी करते हुए सीएम योगी ने ये भी कहा कि किसी भी मंत्री के कामकाज में उनके परिजनों का हस्तक्षेप नहीं होगा।

लखनऊ: जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया निर्देश जारी किया है। अब इस नए निर्देश के तहत मंत्रियों के अलावा आईएएस और आईपीएस अफसर के साथ उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा। सीएम योगी ने सिस्टम से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ये आदेश दिया है। ऐसे में अब मंत्रियों के साथ आईएएस और आईपीएस अफसर व उनके परिजन भी अपनी चल और अचल संपत्ति में हुए इजाफे के बारे में बताएंगे। 

यही नहीं, सबके द्वारा दिए गए विवरण को ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक भी किया जाएगा। यह इसलिए किया जाएगा ताकि जनता भी इसके बारे में जान सके। बता दें कि यह सीएम का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। आदेश को जारी करते हुए सीएम योगी ने ये भी कहा कि किसी भी मंत्री के कामकाज में उनके परिजनों का हस्तक्षेप नहीं होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफतौर पर कह दिया है कि सरकारी कामकाज में परिवार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य के 18 मंडलों में सभी मंत्रियों को जनता के दरवाजे जाना होगा। इसके लिए टाइम टेबल तैयार कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम योगी के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी का बयान सामने आया है। सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन का कहना है कि राज्य सरकार महज सुशासन का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी इससे पहले यही फैसला किया था। मगर क्या किसी मंत्री या अफसर द्वारा अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया गया? यह सिर्फ भाजपा का प्रचार है। इससे पहले ये भी कहा गया था कि एक-एक गांव को सभी सांसद गोद लेंगे, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथBharatiya Janata Partyउत्तर प्रदेशIASIPSuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह