लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मनोज कुमार सिंह बने यूपी के नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्रा की लेंगे जगह

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 30, 2024 16:35 IST

1988 बैच के आईएएस मनोज कुमार सिंह को वर्तमान में कई अहम विभागों का दायित्व संभाल रहे थे। मनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसर माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के 55वें मुख्य सचिव बने मनोज कुमार सिंहमनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसर माना जाता हैदुर्गा शंकर मिश्रा को नहीं मिला चौथी बार सेवा विस्तार

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही मनोज कुमार सिंह सूबे के नए मुख्य सचिव बन गए। 1988 बैच के आईएएस मनोज कुमार सिंह को वर्तमान में कई अहम विभागों का दायित्व संभाल रहे थे। मनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसर माना जाता है। सूबे के 55वें मुख्य सचिव के रूप में उनकी तैनाती किए जाने का फैसला रविवार की सुबह हुआ। इसके साथ ही राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथा सेवा विस्तार दिए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। 27 मार्च 1947 में  मोला नाथ झा यूपी के पहले मुख्य सचिव बनाए गए थे।

कई अफसरों को सुपर सीड कर बने मुख्य सचिव  वर्ष 1984 के बैच के अफसर दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल रविवार को खत्म हो रहा था। दुर्गा शंकर मिश्रा दिसंबर 2021 में रिटायरमेंट होने वाले थे। तब उन्हें सेवा विस्तार देकर यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था। फिर उन्हें वर्ष 2022 में सेवा विस्तार मिला। इसके बाद दिसंबर 2023 में जब उनका कार्यकाल खत्म होने को था तब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा गया। 30 जून को उनका बढ़ाया हुआ कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। 

इस बार भी ब्यूरोक्रेसी में यह चर्चा थी कि एक बार फिर से दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है क्योंकि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी बेहद काबिल अधिकारी मानते हैं, लेकिन इस बार उन्हे चौथा विस्तार नहीं मिला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले मनोज कुमार सिंह को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने पर केंद्र सरकार ने रजामंदी जता दी। दुर्गा शंकर मिश्रा की जगह सूबे के नए सचिव बनाए गए मनोज कुमार सिंह वर्तमान में राज्य के  कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

मनोज कुमार सिंह को 1987 बैच के अरुण सिंघल और इसी बैच की लीना नंदन तथा 1988 बैच के रजनीश दुबे को सुपरसीड करके मुख्य सचिव बनाया गया। अरुण सिंघल और लीना नंदन केंद्रीय नियुक्ति पर हैं, जबकि रजनीश दुबे राजस्व परिषद के अध्यक्ष हैं। बीते डेढ़ वर्षों से शासन की कई बड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारने में मनोज कुमार सिंह की अहम भूमिका रही है। इस नाते केंद्र सरकार ने सीएम योगी विश्वसनीय अधिकारियों में गिने जाने वाले मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने पर अपनी रजामंदी जता दी। मनोज कुमार सिंह वर्ष 2025 में रिटायर होंगे।

दुर्गा शंकर मिश्र ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में सबसे अधिक सेवा विस्तार पाने वाले दुर्गा शंकर मिश्र पहले आईएएस हैं। वह 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 30 दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त होने से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था। इस तब उन्हे तीन सेवा विस्तार देते हुए केंद्र सरकार ने इस पद पर बनाए रखा था। इसके पहले सूबे में किसी भी मुख्य सचिव को तीन बार सेवा विस्तार नहीं मिला था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतफिर खुलेगी आईएएस संतोष वर्मा की फाइल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच को दी मंजूरी

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई