लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुटटी, कब्ज शिकायत पर हुए थे भर्ती, अखिलेश बोले-नेताजी अब ठीक

By भाषा | Updated: May 9, 2020 19:55 IST

शुक्रवार को अखिलेश यादव ने उनका हालचाल लिया था। मुलायम को पहले भी कई बार अस्पताल लाया जा चुका है और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम को बुधवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था और शनिवार उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अब स्वस्थ हैं।चौधरी ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम से शुक्रवार मुलाकात कर उनका हालचाल लिया था।

लखनऊःसपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को शनिवार अस्पताल से छुटटी दे दी गयी। उन्हें पेट और मूत्र विकार के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि मुलायम को बुधवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था और शनिवार उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अब स्वस्थ हैं। चौधरी ने बताया कि मुलायम नियमित जांच के लिए अस्पताल गये थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें अपनी निगरानी में रख लिया।

यादव का इलाज कर रहे मेदांता अस्पताल के डॉ. राकेश कपूर ने शुक्रवार को बताया था कि मुलायम को पांच दिन से कब्ज की शिकायत थी। चौधरी ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम से शुक्रवार मुलाकात कर उनका हालचाल लिया था।

यादव को पेट और पेशाब संबंधी दिक्कतों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी देखभाल कर रहे मेदांता अस्पताल के डॉ. राकेश कपूर ने कहा, ''वह अब स्वस्थ हैं। वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और संभवत: शाम तक उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी जाएगी।''

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बताया कि नेताजी अब ठीक है । मुलायम (80) बुधवार रात को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनके पेट और पेशाब संबंधी परेशानियों के मद्देनजर उन्हें अपनी निगरानी में रखने के लिए भर्ती कर लिया था।

चौधरी ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री की हालत अब स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। अखिलेश के अलावा मुलायम के भाई पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा अन्य परिजन भी उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल गए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए