लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लखनऊ में मुख्तार अंसारी के खिलाफ LDA की बड़ी कार्रवाई, बेटों की दो अवैध इमारतें की ध्वस्त

By विनीत कुमार | Updated: August 27, 2020 10:18 IST

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों की डालीबाग इलाके में बनी दो अवैध इमारतों को गिरा दिया। इस दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाईलखनऊ के डालीबाग इलाके में अंसारी के बेटों की दो अवैध इमारतों को किया जमींदोज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एलडीए ने गुरुवार सुबह राजधानी के डालीबाग में बने मुख्तार अंसारी के बेटों की दो इमारतों को गिरा दिया। इस काम में 20 से अधिक जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही इस दौरान लगभग ढाई सौ से अधिक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। 

एलडीए ने इन इमारतों को गिराने का आदेश 11 अगस्त को ही दिया था। इमारतों को गिराने की कार्रवाई गुरुवार सुबह शुरू हुई। मौके पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और उमर अंसारी के टावर पर झड़प भी हो गई। इसके बाद बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर भगाया।

बता दें कि मुख्तार अंसारी के बेटों ने शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर दो मंजिला इमारत बना ली थी। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि नगर विकास अधिनियम की धारा 27 के तहत ये कार्रवाई की गई है। मुख्तार अंसारी की छवि दबंग माफिया के तौर पर है। अंसारी पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

इससे पहले गाजीपुर जिला प्रशासन ने भी पिछले महीने अंसारी की पत्नी और एक अन्य रिश्तेदार द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से बनवाए और खाद्य निगम को किराए पर दिए गए भवन को गिरा दिया था। साथ ही उस जमीन को फिर से ग्राम प्रबंध समिति के कब्जे में दर्ज करा दिया।

अंसारी के रिश्तेदारों ने फतेहउल्लापुर गांव में स्थित करीब पांच बीघा जमीन के मालिक के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया था। इस जमीन पर उन्होंने एक भवन का निर्माण कराकर उसे गोदाम के तौर पर खाद्य निगम को किराये पर दे दिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए