लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: '1 किलो राशन के लिए गली के जीवों की तरह टूटते हैं पाकिस्तानी', चुनावी सभा में बोले योगी आदित्यनाथ

By धीरज मिश्रा | Updated: May 3, 2024 17:52 IST

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आंवला में चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए साल 1947 में भारत का विभाजन करके पाकिस्तान बना।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए साल 1947 में भारत का विभाजन करके पाकिस्तान बनायोगी ने कहा कि भारत फ्री में 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा हैपाकिस्तान में 23 से 24 करोड़ लोग भूख से मर रहे हैं

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आंवला में चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए साल 1947 में भारत का विभाजन करके पाकिस्तान बना। योगी ने कहा कि पाकिस्तान की कुल आबादी 23 से 24 करोड़। योगी ने कहा कि भारत फ्री में 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा है। कितनी ही लोक कल्याणकारी योजनाएं दे रहा है। विकास भी हो रहा है और पाकिस्तान में 23 से 24 करोड़ लोग भूख से मर रहे हैं।

एक किलो राशन मिल जाए तो गली के जीवों की तरह उस पर टूट पड़ते हैं। योगी ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद की भट्टी है और सुलगाई है उसने तो जलेगा भी वहीं न। लेकिन कांग्रेस की तारीफ यह पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं। यानि की कांग्रेस के शहजादे की तारीफ के लिए कोई दूसरा नहीं मिला। पाकिस्तान का एक पूर्व मंत्री जिसने पुलवामा में हमारे जवानों के शहादत पर खुशियां मनाई थी। वह व्यक्ति वहां से राहुल गांधी को समर्थन देने की बात करता है। क्या ऐसे लोगों को देशवासी समर्थन देंगे क्या।

सपा-कांग्रेस पर बरसे योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले लोगों के घरों से गाय-भैंस चोरी हो जाती थीं अब किसी में ऐसा कृत्य करने की हिम्मत नहीं। हमने निराश्रित गौआश्रय की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को इतनी बड़ी आबादी में से कोई दूसरा यादव मिला ही नहीं। परिवारवादी राजनीति के दिन अब चले गए हैं।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को उनकी रुचि के अनुसार खान-पान की इजाजत देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज नए भारत से पाकिस्तान थर-थर कांपता है। पाकिस्तान भयभीत है। यह नए भारत की ताकत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सबने बदलते भारत को देखा है। 2014 के पहले के भारत में अविश्वास का माहौल था। 2014 के बाद दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथपाकिस्ताननरेंद्र मोदीRahul Congressराहुल गांधीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए