लाइव न्यूज़ :

यूपी उप-चुनाव 2018: योगी आदित्यनाथ ने किया जीत का दावा, अखिलेश यादव बोले इतिहास बदलने का मौका

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 11, 2018 11:18 IST

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये नतीज़े देश-प्रदेश के भविष्य के लिए क्रांतिकारी और निर्णायक साबित होंगे।

Open in App

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तड़के ही वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के शासन के आधार पर हमें यह जीत मिलेगी। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके मतदाताओं से अपील की है।

यह भी पढ़ेंः- गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव वोटिंग लाइव

उन्होंने लिखा कि 'आज का दिन इतिहास बदलने का भी है और नया इतिहास बनाने का भी। सबको साथ लेकर निकलें और दिखा दें कि हमारी एकजुटता में कितनी ताक़त है। इसके नतीज़े देश-प्रदेश के भविष्य के लिए क्रांतिकारी और निर्णायक साबित होंगे।' उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और फूलपुर से सांसद रहे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी के विजय रथ को रोक नहीं पायेगा सपा और बसपा का गठबंधन। फूलपुर और गोरखपुर में भाजपा की जीत निश्चित है।

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेंगे। ये दोनों सीटें भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई हैं। गोरखपुर यूपी के मुख्यमंत्री का संसदीय क्षेत्र रहा है वहीं फूलपुर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का। दोनों सीटों पर भाजपा जीत को लेकर निश्चिंत दिख रही थी लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा कर दी। इससे मुकाबला रोमांचक हो चला है। दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। इन सीटों पर नतीजों की घोषणा 14 मार्च को की जाएगी। उपचुनाव से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in की स्पेशल कवरेज

टॅग्स :उपचुनाव 2018योगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर