लाइव न्यूज़ :

Meerut Building Collapse: मेरठ में भरभरा कर गिरी इमारत, 3 की मौत; 6 अभी भी मलबे में दबे

By अंजली चौहान | Updated: September 15, 2024 06:57 IST

Meerut Building Collapse:मेरठ में बारिश के कारण एक इमारत ढह गई

Open in App

Meerut Building Collapse: कई राज्यों में कुछ दिनों से हो रही बारिश मुसीबत बनकर बरस रही है। उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मेरठ में एक इमारत जमीदोज हो गई। इमारत के गिरने के कारण दर्जनों लोग इसमें फंस गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीना ने कहा कि शनिवार को एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और इलाके में बारिश के बीच बचाव अभियान जारी है। जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीना के मुताबिक, आठ लोगों को बचाया गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई है।

दीपक मीना ने कहा, "शुरू में इसमें 14 लोग फंसे थे, जिनमें से 3 को पहले बचा लिया गया था। अब 5 और लोगों को बचा लिया गया है, बाकी अभी भी फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें वहां मौजूद हैं... बचाए गए आठ लोगों में से 3 की जान चली गई है। हमारी प्राथमिकता बाकी 6 लोगों को बचाना है।"

गौरतलब है कि र्तमान में उत्तर प्रदेश के 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की जानकारी के अनुसार, अब तक बाढ़ के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार, "मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की गई है। अब तक 30 पशुओं की क्षति के संबंध में 30 प्रभावित लोगों को राहत राशि प्रदान की गई है। 3,056 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस संबंध में राहत सहायता वितरित की गई है।"

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :मेरठईमारत गिरने की दुर्घटनाउत्तर प्रदेशएनडीआरएफयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल