लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषदः अखिलेश यादव का एक और दांव, जाट समुदाय से आने वाले इस नेता को दी अहम जिम्मेदारी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 17:14 IST

Uttar Pradesh Legislative Council: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के उच्च सदन में भी सपा ही मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद के प्रमुख सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी की है।विधानसभा में अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं।  36 सीट पर इस समय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता डॉ. संजय लाठर उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होंगे। विधान परिषद के प्रमुख सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

 

जाट समुदाय से आने वाले लाठर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है और पार्टी द्वारा औपचारिकताएं पूरी किये जाने के बाद विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने सोमवार को इस संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। लाठर 28 मार्च से विधान परिषद में नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी निभाएंगे।

अधिसूचना के मुताबिक, लाठर के लिए भी मंत्री परिषद के सदस्यों के समतुल्य वेतन, आवास, सवारी तथा अन्‍य सुविधाएं अनुमन्य होंगी। विधान परिषद में लाठर का कार्यकाल 26 मई, 2022 तक है। विधान परिषद में 2017 से नेता प्रतिपक्ष रहे सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का निधन हो जाने की वजह से यह पद रिक्त था।

हसन ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी का तीन बार निर्वहन किया। वह तीसरी बार 28 मार्च, 2017 से 20, फरवरी 2022 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के उच्च सदन में भी सपा ही मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। विधानसभा में अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधान परिषद की 36 सीट पर इस समय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए मतदान नौ अप्रैल और मतगणना 12 अप्रैल को होगी। इनमें कुछ सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

विधान परिषद की वेबसाइट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 100 सीट वाली विधान परिषद में मौजूदा समय में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 34, सपा के 17, बहुजन समाज पार्टी के चार, कांग्रेस का एक, अपना दल (सोनेलाल) का एक और शिक्षक दल (गैर राजनीतिक दल) के दो सदस्यों के अलावा निर्दलीय समूह का एक-एक निर्दलीय और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) का सदस्य है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत