लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावः दो सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम घोषित, 11 अगस्त को मतदान, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 13:39 IST

Uttar Pradesh Legislative Council Elections:  विधान परिषद सदस्य अहमद हसन जिनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, उनका 20 फरवरी को निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 मार्च को सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।दोनों सीटें रिक्त हैं जिन पर उपचुनाव होना है।25 जुलाई 2022 (सोमवार) को नामांकन की अधिसूचना जारी की जाएगी।

लखनऊः  भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रिक्त हुई दो सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी और 11 अगस्त को मतदान होगा।

राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जारी एक बयान में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त हुई सीटों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया है। बयान के अनुसार, विधान परिषद सदस्य अहमद हसन जिनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, उनका 20 फरवरी को निधन हो गया।

इसके अलावा ठाकुर जयवीर सिंह जिनका कार्यकाल पांच मई, 2024 तक था, उन्होंने पिछले 24 मार्च को सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इस वजह से दोनों सीटें रिक्त हैं जिन पर उपचुनाव होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिक्त हुए विधान परिषद की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए 25 जुलाई 2022 (सोमवार) को नामांकन की अधिसूचना जारी की जाएगी।

एक अगस्त को नामांकन की अंतिम तारीख है। दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, चार अगस्त (बृहस्पतिवार) तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 11 अगस्त (बृहस्पतिवार) को पूर्वान्ह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान संपन्न होगा तथा 11 अगस्त को सायं पांच बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त (मंगलवार) से पहले निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील