लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Legislative Council Election 2023: तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन सीटों पर मतगणना जारी, जानें कौन कहां से आगे, अब तक क्या है रुझान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2023 21:46 IST

Uttar Pradesh Legislative Council Election 2023:  मतगणना का कार्य बरेली, झांसी, गोरखपुर और कानपुर में किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनतीजे शुक्रवार सुबह तक आने की सम्भावना है।पिछली 30 जनवरी को यूपी के कुल 39 जिलों में मतदान हुआ था। कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिशत के बराबर यानी 10 का संख्याबल होना जरूरी है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद की तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिये हुए चुनाव की मतगणना जारी है। परिणाम शुक्रवार सुबह तक आने की सम्‍भावना है। कानपुर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सपा प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाये हैं। नतीजे शुक्रवार सुबह तक आने की सम्भावना है।

राज्य विधानमंडल के उच्च सदन की गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कानपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र तथा कानपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पिछली 30 जनवरी को राज्य के कुल 39 जिलों में मतदान हुआ था। मतगणना का कार्य बरेली, झांसी, गोरखपुर और कानपुर में किया जा रहा है।

ये चुनाव सपा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। अगर वह इन पांच में से एक भी सीट जीत जाती है तो वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पद का दावा कर सकती है। वर्तमान में 100 सदस्यीय सदन में सपा के नौ सदस्य हैं और नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने के लिये किसी भी दल के पास सदन की कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिशत के बराबर यानी 10 का संख्याबल होना जरूरी है।

अब तक चार चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। झांसी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक वहां मतगणना का एक चक्र पूरा हो चुका है और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुरेंद्र प्रताप सिंह से 1771 मतों से आगे हैं। बरेली और गोरखपुर में पहले चक्र की मतगणना जारी है।

विधान परिषद की इन पांच सीटों पर कुल 63 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 44 व दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 19 उम्मीदवार शामिल हैं। गोरखपुर-फैजाबाद संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 43.19 प्रतिशत, कानपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 40.93 प्रतिशत, बरेली-मुरादाबाद संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 53.72 प्रतिशत, इलाहाबाद-झांसी संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 75.86 प्रतिशत और कानपुर संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 68.93 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जिन जिलों में मतदान हुआ था उनमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और आंबेडकर नगर शामिल हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो