लाइव न्यूज़ :

भाजपा यूपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक एवं जातीय ध्रुवीकरण का कर रही इस्तेमाल :माकपा

By उस्मान | Updated: September 17, 2021 07:40 IST

वामपंथी दल के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर निशाना साधा गया

Open in App
ठळक मुद्देवामपंथी दल के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर निशाना साधा गयामोदी एवं आदित्यनाथ के नेतृत्व में सांप्रदायिक एवं जातीय ध्रुवीकरण का आरोपअगले वर्ष होने वाले हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

नयी दिल्ली: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘सांप्रदायिक एवं जातीय ध्रुवीकरण’’ के दोहरे इंजन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

हाल में अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर उन पर निशाना साधते हुए वामपंथी दल के मुखपत्र ‘ पीपुल्स डेमोक्रेसी’ ने कहा कि इस भाषण के विषय ने स्पष्ट कर दिया कि ‘दोहरे इंजन’ का असली मतलब क्या है।

मुखपत्र ने कहा, ‘‘ यह सांप्रदायिक एवं जातीय अपील का सम्मिश्रण है।’’ पार्टी मुखपत्र के संपादकीय में दावा किया गया, ‘‘ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच भाजपा मोदी एवं आदित्यनाथ के नेतृत्व में सांप्रदायिक एवं जातीय ध्रुवीकरण के दोहरे इंजन पर सवार हो गयी है।

नरेंद्र मोदी के भाषण को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसी पृष्ठभूमि में देखा जाना चाहिए।’’ उसने कहा, ‘‘ वह लोगों को चार पांच साल का समय याद दिलाना नहीं भूले जब परिवार अपने घरों में भय के साये में रहते थे तथा बहन एवं बेटियां बाहर निकलने से डरती थीं।

भय के इस माहौल से कई लोगों को अपना पैतृक घर छोड़ना पड़ा। यह भाजपा सांसद हुकुम सिंह के इस झूठे दावे की प्रतिध्वनि थी कि मुस्लिम अपराधियों के डर के कारण शामली जिले में सैकड़ों परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया था।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत