लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः जल्दी कीजिए, आयुष विभाग में 4350 पदों पर नौकरी?, जानें प्रोसेस और कब है आखिरी डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2025 16:46 IST

उत्तर प्रदेशः आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में कुल 7,233 स्वीकृत पदों में से 4,208 पद भरे हुए हैं, जबकि 3,025 पद रिक्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 462 स्वीकृत पदों में से 301 भरे हुए हैं जबकि 161 पद खाली हैं।3,818 स्वीकृत पदों में से 2,654 भरे हुए हैं, जबकि 1,164 पद रिक्त हैं।लेखा व वित्तीय संगर्व, पीएसएस संवर्ग आदि के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। 

लखनऊः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने आयुष विभाग में 4,350 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आयुष विभाग की बैठक में विभिन्न रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिये हैं। योगी के निर्देश के बाद आयुष विभाग ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग में रिक्त कुल 4,350 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें से कुछ पद पदोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संवर्ग, पीएसएस संवर्ग के माध्यम से भरे जाएंगे।

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में आयुष चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिये थे।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन होना चाहिए। इसी क्रम में निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

कुमार ने बताया कि वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में कुल 7,233 स्वीकृत पदों में से 4,208 पद भरे हुए हैं, जबकि 3,025 पद रिक्त हैं। इसी तरह यूनानी चिकित्सा सेवाओं में कुल 462 स्वीकृत पदों में से 301 भरे हुए हैं जबकि 161 पद खाली हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं में कुल 3,818 स्वीकृत पदों में से 2,654 भरे हुए हैं, जबकि 1,164 पद रिक्त हैं। इन पदों में से कई पर प्रोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संगर्व, पीएसएस संवर्ग आदि के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस