लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede Incident: 121 की मौत, एसआईटी गठित, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले सीएम योगी

By धीरज मिश्रा | Updated: July 3, 2024 15:01 IST

Hathras Stampede Incident: हाथरस में बीते दिनों सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने कहा, 121 लोगों की मौत हुईअस्पताल में 31 घायलों का इलाज चल रहा हैएडीजी आगरा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया

Hathras Stampede Incident: हाथरस में बीते दिनों सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी। सीएम ने इस संबंध में प्रेस वार्ता की। सीएम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बचाव और ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित करना था। कुल 121 श्रद्धालुओं की जान गई है।

वे यूपी, हरियाणा, एमपी और राजस्थान से थे। 121 मृतकों में से 6 अन्य राज्यों से थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 31 घायलों का इलाज चल रहा है और लगभग सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की और उन्होंने मुझे बताया कि यह घटना कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हुई। योगी ने कहा कि जब सत्संग के प्रचारक मंच से नीचे आ रहे थे, अचानक कई महिलाएं उन्हें छूने के लिए उनकी ओर बढ़ने लगीं और जब 'सेवादारों' ने उन्हें रोका, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

योगी ने कहा कि 'सेवादारों' ने प्रशासन को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। योगी ने कहा कि प्रारम्भिक रूप में इस मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन जब प्रशासन ने अस्पताल ले जाने की कारवाई शुरू की तब ज़्यादातर सेवादार भाग गए। 

जांच के लिए एसआईटी गठित

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने एडीजी आगरा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है। इसने एक प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उन्हें इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए कहा गया है। ऐसे कई कोण हैं जिनकी जांच करने की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने न्यायिक जांच का भी फैसला किया है, जिसका नेतृत्व एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश करेंगे। प्रशासन और पुलिस के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी भी इसका हिस्सा होंगे। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि घायलों से मिलने के लिए सुबह अस्पताल गए थे योगी आदित्यनाथ। हालांकि, योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के बाद लोग सोशल मीडिया पर सरकार और प्रशासन पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरस केसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया