लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः हाथरस में एक और रेप केस, चार साल की बच्ची के साथ नौ और 12 साल के दो लड़कों ने किया दुष्कर्म

By भाषा | Updated: October 24, 2020 14:10 IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “उसी गांव के रहने वाले दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया है और उन पर मामला दर्ज किया गया है।” उन्होंने कहा कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के पिता ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय हाथरस जंक्शन पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। अंबाला जिले में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक प्रवासी श्रमिक की नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर बलात्कार किया।पुलिस ने बताया कि बच्ची घर वापस आने में कामयाब हो गई लेकिन उसने शुरुआत में इस घटना के बारे में अपने अभिभावकों को नहीं बताया।

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में चार साल की एक बच्ची के साथ नौ और 12 साल के दो लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय हाथरस जंक्शन पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “उसी गांव के रहने वाले दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया है और उन पर मामला दर्ज किया गया है।” उन्होंने कहा कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

अंबाला में नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार

अंबाला जिले में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक प्रवासी श्रमिक की नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर बलात्कार किया। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को जब बच्ची के अभिभावक काम पर घर से बाहर गए हुए थे और बच्ची घर में अकेली थी तब कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए। पुलिस ने कहा कि आरोपी बच्ची को एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची घर वापस आने में कामयाब हो गई लेकिन उसने शुरुआत में इस घटना के बारे में अपने अभिभावकों को नहीं बताया।

पुलिस ने बताया कि बाद में उसने अपने शरीर में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे यहां पास स्थित नारायणगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। पुलिस ने बताया कि बच्ची को शुक्रवार दोपहर में अंबाला शहर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। अंबाला महिला पुलिस थाने की प्रभारी सुनीता ढाका ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहे हैं।

अमरिंदर ने छह साल की मासूम से बलात्कार, हत्या मामले की जांच के निर्देश दिए

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता को होशियारपुर जिले में छह साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले की उचित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । मुख्यमंत्री ने डीजीपी को अदालत के समक्ष मामले में चालान शीघ्र पेश करने को भी कहा। गौरतलब है कि लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और फिर उसे जला दिया गया। उसका आधा जला हुआ शव बुधवार को टांडा के गांव में एक घर में मिला।

इस बीच, पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दोषियों को मौत की सजा की मांग की। वहीं, मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों पर कुछ अज्ञात लोगों ने उस वक्त हमला किया, जब दोनों को टांडा के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र के अंदर ले गई और उन्हें बचाया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘होशियारपुर में छह साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या की बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना।’’

पुलिस ने कहा कि गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। बच्ची एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी और वे लोग उसी गांव में रहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मैंने उचित जांच सुनिश्चित करने और चालान (अदालत में) जल्दी पेश करने के लिए डीजीपी को निर्देश दिया है। अदालत से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील करता हूं।’’ बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि गुरप्रीत लड़की को अपने घर ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशहरियाणापंजाबयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप