लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: ग्राम प्रधान और सचिव ने दलित महिला अफसर को पानी देने से किया इनकार, शिकायत दर्ज

By भारती द्विवेदी | Updated: August 1, 2018 17:03 IST

पानी नहीं मिलने की वजह से महिला अधिकारी की तबियत खराब हो गई। महिला अधिकारी ने अपने साथ हुई इस बदसलूकी की शिकायत डीएम, सदर विधायक समेत कई सीनियर अधिकारियों से की है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मंझनपुर में एक महिला अफसर के साथ जाति के नाम पर बदसूलकी का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अंबावां पूरब गांव गई थीं। जहां उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा, लेकिन ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने उनके दलित समुदाय से होने की वजह से पानी देने से इनकार कर दिया। बीडीसी के पद पर कार्यरत एक शख्स ने ये तक कह दिया कि उन्हें पानी से देने से उनका बर्तन अशुद्ध हो जाएगा।

पीड़ित महिला अफसर डॉ. सीमा ने बताया कि डीपीआरओ के निर्देश पर वो 31 जुलाई को को विकास कार्यों की समीक्षा करने सदर ब्लॉक के अंबावां पूरब गांव गई थीं। जब वो गांव पहुंची तो उनकी बोतल का पानी खत्म हो गया था। फिर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान से पीने का पानी मांगा। लेकिन उन्होंने पानी देने से इंकार कर दिया। फिर उन्होंने गांव के लोगों से पानी मांग तो प्रधान-सेक्रेटरी ने इशारा करके पानी देने से माना किया। क्योंकि वो शुगर की पेशेंट हैं, जिसकी वजह से दो घंटे तक पानी नहीं मिलने की वजह से उनकी तबियत खराब हो गई।

महिला अधिकारी ने अपने साथ हुई इस बदसलूकी की शिकायत डीएम, सदर विधायक समेत कई सीनियर अधिकारियों से की है। वहीं इस मामले में डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि उनके पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। जैसे ही शिकायत दर्ज होगी वो मामले की जांच कराएंगे।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ही जाति के नाम पर बीजेपी की महिला विधायक से बदसलूकी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक मनीषा अनुरागी (दलित) धूम ऋषि आश्रम (मंदिर) में पूजा-अर्चना करने गई थीं। उनके जाने के बाद मंदिर को गंगाजल से धोया गया है। और ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि महिला विधायक दलित समुदाय से आती हैं। 

दरअसल, 12 जुलाई को विधायक मनीषा हमीरपुर जिले के मुस्करा खुर्द गांव के एक स्कूल में बच्चों के बीच ड्रेस वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बुलाई गई थीं। स्कूल से निकलने के बाद विधायक धूम ऋषि मंदिर में पूजा करने गई थीं। जब वहां के लोगों को ये पता चला कि महिला विधायक मंदिर में गई थीं, लोगों ने इस अपवित्र मनाते हुए पहले मंदिर और धूम ऋषि की मूर्ति को गंगा जल से धोया। लोगों ने चंदा इकट्ठा कर धूम्र ऋषि की प्रतिमा को इलाहाबाद ले गए और वहां ले जाकर संगम में स्नान करवाया है। फिर उस मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :उत्तर प्रदेशदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप