लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकारः 11 वरिष्ठ आईपीएस यहां से वहां, लखनऊ और प्रयागराज में नए पुलिस आयुक्तों की तैनाती, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2024 10:20 IST

Uttar Pradesh Government: एडीजी जोन लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। एडीजी जोन, बरेली प्रेम चंद मीणा को एडीजी/एमडी पुलिस आवास निगम के पद पर तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को एडीजी, बरेली जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है।प्रतीक्षारत एडीजी विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नारायण सिंह को इसी पद पर पीटीसी सीतापुर भेजा गया है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज में नए पुलिस आयुक्तों की तैनाती करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के 11 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस.बी. शिरोडकर को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि एडीजी जोन लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। एडीजी जोन, बरेली प्रेम चंद मीणा को एडीजी/एमडी पुलिस आवास निगम के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को एडीजी, बरेली जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रतीक्षारत एडीजी विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम बनाया गया है। एडीजी/एमडी पुलिस आवास निगम प्रकाश डी. को उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का दायित्व मिला है और अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नारायण सिंह को इसी पद पर पीटीसी सीतापुर भेजा गया है।

एडीजी विशेष सुरक्षा एल.वी. एंटनी देव कुमार को एडीजी सीबीसीआईडी के पद पर तैनाती मिली है। एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल को मौजूदा पद के साथ ही एडीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। एडीजी सीबीसीआईडी के. सत्यनारायण को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है, जबकि एडीजी यातायात बी.डी. पाल्‍सन को एडीजी प्रशिक्षण के पद पर तैनाती मिली है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊप्रयागराजयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए