लाइव न्यूज़ :

वाराणसी हादसा: अखिलेश यादव ने जताया दुख, सरकार को दी ये नसीहत

By स्वाति सिंह | Updated: May 15, 2018 20:20 IST

वाराणसी में मंगलवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा कैंट रेलवे स्टेशन के पास गिर जाने से एक दर्दनाक हादसा हुआ है।

Open in App

लखनऊ, 15 मई: वाराणसी में मंगलवार को हुए हादसे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा 'वाराणसी में पुल के हादसे में लोगों को बचाने के लिए मैं वहाँ के अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करें और सरकार से ये अपेक्षा करता हूँ कि वो केवल मुआवज़ा देकर अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागेगी बल्कि पूरी ईमानदारी से जाँच करवायेगी।'

ये भी पढ़ें: वाराणसी हादसे पर पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजे का ऐलान

बता दें कि वाराणसी में मंगलवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा कैंट रेलवे स्टेशन के पास गिर जाने से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आशंका है, वहीं इसमें 12 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। घटना की खबर मिलते ही अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 

वहीं इस दुर्घटना पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपय की सहायता देने को कहा है, वही घायलों को 2 लाख देने को कहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री  केशव प्रसाद मोर्य कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचेंगे।

टॅग्स :अखिलेश यादववाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण