लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः जमीन के नीचे पड़ी दरारों से निकलने लगा धुआं, इलाके में मची अफरातफरी

By भाषा | Updated: June 15, 2019 14:12 IST

बेला पहाडा और मुदा गालिब गांवों के लोग हैरान हो गए कि भूमि की दरारों से धुआं कैसे उठ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगांव के ही 75 वर्षीय भाईलाल ने इसे प्रकृति का चमत्कार बताया।स्थानीय वन अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

लखीमपुर खीरी (उप्र), 15 जूनः दक्षिण खीरी वन मंडल में मोहम्मदी के जंगलों में अनुपजाऊ भूमि के नीचे आग लगने और वहां से धुआं उठता देख आसपास के गांवों में अफरातफरी मच गयी । बेला पहाडा और मुदा गालिब गांवों के लोग हैरान हो गए कि भूमि की दरारों से धुआं कैसे उठ रहा है। मुदा गालिब गांव के 72 वर्षीय हुकुम सिंह ने कहा कि उन्होंने ऐसा मंजर जीवन में कभी नहीं देखा। सिंह ने आशंका जतायी कि आग से उनके खेतों में खडी फसल को नुकसान हो सकता है।

गांव के ही 75 वर्षीय भाईलाल ने इसे प्रकृति का चमत्कार बताया। गांववासियों ने इस आशंका के चलते वन एवं प्रशासन अधिकारियों को जानकारी दी कि आग कहीं खेतों और आसपास के जंगलों में ना फैल जाए। मोहम्मदी के तहसीलदार विकास दुबे ने स्थानीय वन अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। दुबे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह प्राकृतिक घटना है, जिसमें भूमि के नीचे की खाद मिट्टी की पर्त में आग लग जाती है। उन्होंने बताया कि जिस भूमि के नीचे आग लगी है, वह कई दशकों से बंजर पड़ी है।

इस भूमि पर सूखी पत्तियां, टहनियां, अन्य जंगली अपशिष्ट पदार्थ काफी मात्रा में एकत्र हैं। इसी से जमीन के नीचे खाद—मिट्टी की पर्त बन गयी। इसमें आग लगने से भूमि के नीचे दरारों से धुआं उठता दिख रहा है। मंडल वन अधिकारी (दक्षिण खीरी) समीर कुमार ने भी इसे प्राकृतिक घटना करार दिया और दुबे जैसा ही तर्क दिया कि भूमि के नीचे खाद-मिट्टी की पर्त में आग लगी है, जिससे भूमि की दरारों से धुआं उठ रहा है। कुमार ने भाषा को बताया कि उन्होंने वन अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की खुदाई कराने को कहा है ताकि आग आसपास के जंगलों में ना फैलने पाये ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप